Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में हाई वोल्टेज करंट से मजदूर की मौत:निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हुआ हादसा, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े


कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के मड़ुआटांड़ में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर की 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह हुई। मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज रजक उर्फ करू रजक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मड़ुआटांड़ रेलवे ब्रिज के पास उमेश मोदी नामक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मनोज रजक बुधवार सुबह मकान के दूसरे माले पर सरिया रखने के लिए वहां पहुंचे थे। सरिया 11 हजार हाई वोल्टेज तार से सटा उमेश मोदी के पुत्र अंकित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मनोज घर के बाहर रखे सरिया को छत के दूसरे माले पर खींच रहा था। इसी दौरान, सरिया मकान के बगल से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इससे मनोज को जोरदार झटका लगा और वह दूसरे माले से नीचे जमीन पर गिर गया। मकान मालिक से मुआवजे की मांग करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण मनोज का शरीर सुन्न पड़ गया। इसके बाद उमेश मोदी उसे अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वे गहरे सदमे में हैं और मकान मालिक से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना के पैंथर जवान घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोज की मौत के बाद मकान मालिक उमेश मोदी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।मृतक मनोज अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles