Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में हाथियों का उत्पात, एक महिला की ली जान:महिला भागने के क्रम में गिरी खेत में, हाथियों ने कुचला; कई घरों की बाउंड्री भी तोड़ी


कोडरमा जिले में हाथियों के झुंड ने एक 55 वर्षीय महिला की जान ले ली है। डोमचांच प्रखंड के तेतरियाडीह गांव में गुरुवार सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान तेतरियाडीह गांव निवासी सुदामा देवी (55 वर्ष) पत्नी केदार मेहता के रूप में हुई है। सुबह खेत की ओर टहलने गई थी महिला मृतका के भाई मनोज मेहता ने बताया कि सुदामा देवी गुरुवार सुबह करीब 5 बजे खेतों की ओर टहलने गई थीं। इसी दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। सुदामा देवी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वे खेतों में गिर गईं और हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पहले बुधवार देर रात हाथियों के इसी झुंड ने डोमचांच प्रखंड के धुरोडीह गांव में कई घरों की बाउंड्री को भी ध्वस्त कर दिया। दो दिन पूर्व गोलगो गांव में भी हाथियों ने किसानों के घरों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। किसानों को लाखों का नुकसान: ग्रामीण हाथियों के लगातार हमलों से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में हाथियों के हमले में 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम हाथियों को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने में असमर्थ है। हाथियों के अब भी कोडरमा के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमने से लोगों में डर बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे हाथियों के झुंड को नवादा (बिहार) की ओर खदेड़ते हैं, लेकिन नवादा से उन्हें वापस कोडरमा की ओर धकेल दिया जाता है। ऐसे में वन विभाग को हाथियों को खदेड़ने के लिए किसी ऐसे वैकल्पिक स्थान की तलाश है, जहां से वे इस ओर वापस न आ सकें। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेंजर रविन्द्र कुमार तेतरियाडीह पहुंचे और मृतक महिला के परिजनों को वन अधिनियम के तहत 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही: रेंजर रेंजर रविन्द्र कुमार ने बताया कि वन विभाग को जब से सूचना मिली है कि हाथियों का इस ओर आगमन हुआ है तब से वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और हाथियों को गांव में घुसने से रोकने का प्रयास कर रही है। बीती रात भी वन विभाग की टीम द्वारा डोमचांच के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर हाथियों के झुंड की खोज की जा रही थी। उन्होंने लोगों से रात में घर के बाहर सोने या ना घूमने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles