Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में 8 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से मिला:मां ने कहा-दो नकाबपोश उठा ले गए थे, पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका


कोडरमा में बुधवार को एक कुएं से 8 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया। घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के धरियावर गांव की है। मृतक बच्चे की मां के अनुसार, रात में दो नकाबपोश घर में घुसे और बच्चे को उठाकर ले गए। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां और बच्चे के फुफा के बीच प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान आर्यन कुमार के रूप में की गई है। आर्यन, पवन कुमार यादव का पुत्र था। बच्चे की मां ने फोन पर भाई को दी सूचना मृतक बच्चे के मामा बबलू यादव ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे उसकी बहन उर्मिला ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि वह आर्यन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दो नकाबपोश घर में घुसे और बच्चे को जबरन उससे छीनकर ले गए। उर्मिला ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चे की लगातार खोजबीन कर रही थी। देर रात पुलिस ने मृतक बच्चे के फूफा अशोक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर, बुधवार सुबह गांव की एक महिला महुआ चुनकर लौट रही थी, तभी उसने कुएं के अंदर एक बच्चे का शव उपलाता देखा। शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मची महिला ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। डोमचांच पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसडीपीओ अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मृतक बच्चे के दादा अनिल यादव ने आरोप लगाया है कि बच्चे की मां का किसी के साथ अवैध संबंध था। आर्यन को इस बात की जानकारी हो गई थी, जिसके कारण मां ने बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पति और ससुराल वाले बहन की करते थे पिटाई: भाई वहीं, बच्चे के मामा बबलू यादव का कहना है कि जब से बहन की शादी पवन से हुई थी, तभी से उसके पति और ससुराल वाले लगातार बहन के साथ मारपीट करते रहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी बहन अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से पाल-पोषकर बड़ा की थी। फूफा और दादा-दादी ने की बच्चे की हत्या: ग्रामीण उसने कहा कि बच्चे के फूफा अशोक यादव, उसके दादा-दादी व परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर आर्यन की हत्या की है और उसे कुएं में डाल दिया है। इधर, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस को बच्चे का शव ले जाने से रोका। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस बच्चे के दादा-दादी को हिरासत में ले और उसकी मां को रिहा करें। फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। मृतका की मां का अपने नंदोई अशोक यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात अशोक यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी निशानदेही पर ही बच्चे की खोजबीन कर उसे कुएं से बरामद किया गया। बच्चा जब अपनी मां के साथ सो रहा था, तभी अशोक यादव उसे वहां से लेकर फरार हो गया था और उसकी हत्या कर उसे कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में अशोक का एक अन्य साथी भी संलिप्त है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। -अभिमन्यु परिहार, डोमचांच थाना प्रभारी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles