Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोयल नदी में डूबे पांचवें किशोर का मिला शव:करम डाली विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा, 48 घंटे बाद NDRF ने ढूंढ़ी लाश


पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव में करमा पूजा के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच लड़कों में से पांचवें का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। 10 साल के हेमंत कुमार सिंह का शव शुक्रवार सुबह गढ़वा जिले के बेलचंपा के पास कोयल नदी से मिला। बुधवार को करम डाली विसर्जित करते समय पांच लड़के तेज धार की चपेट में आकर डूब गए थे। हेमंत कुमार सिंह, सुनील सिंह के 10 वर्षीय बेटे थे। इस हादसे के बाद से ही पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और प्रशासन उनकी तलाश में लगे थे। नदी की तेज धार और गहराई के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही थीं। चार का शव घटना के दिन ही मिल गया था इस हादसे में नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12) और विशाल पासवान (16) की भी मौत हो गई थी। इन चारों के शव बुधवार को ही बरामद कर लिए गए थे। ये सभी पतरिया गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन जिला प्रशासन ने हेमंत की तलाश के लिए पटना से NDRF की टीम बुलाई थी। गुरुवार को NDRF की 30 सदस्यीय टीम बोकेया पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह बेलचंपा के पास नदी में हेमंत का शव मिलने की जानकारी मिली। पलामू के चैनपुर के बोकया गांव स्थित कोयल नदी घाट पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे करमा विसर्जन के दौरान एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए चार लोग नदी में उतरे, पर तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण पांचों डूब गए। चार शव मिलने के बाद भी हेमंत की तलाश जारी थी। दो दिन तक परिवार और ग्रामीण नदी किनारे उसके मिलने की उम्मीद लगाए रहे। शुक्रवार सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। पतरिया गांव में इस घटना के बाद से गम का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles