Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोर्ट परिसर में गवाहों को जान से मारने की धमकी:सहरसा में ईंट-भट्ठा कांड के मुख्य आरोपी के चचेरे भाई पर FIR


सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में ईंट-भट्ठा कांड के गवाहों को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना तब सामने आई जब एक पीड़ित मजदूर परिवार गवाही देने पहुंचा था। धमकी देने का आरोप जेल में बंद मुख्य आरोपी चुन्ना मुखिया के चचेरे भाई पर लगा है। पीड़ित परिवार ने सदर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। महिलाओं-नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी जानकारी के अनुसार, असम के धुबरी जिले के निवासी कृष्णा राय अपने परिवार के साथ सहरसा बस्ती स्थित स्टार ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। आरोप है कि ईंट भट्ठा मालिक औवैसी करणी उर्फ चुन्ना मुखिया और उसके मुंशी अमित द्वारा मजदूर परिवार की महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी, मारपीट और बंधुआ मजदूरी कराई जाती थी। पॉक्सो एक्ट-बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत कार्रवाई इस मामले में मार्च 2026 में सदर थाना और महिला थाना में पॉक्सो एक्ट तथा बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग प्राथमिकी (कांड संख्या 330/26, 342/26 और 09/26) दर्ज की गई थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चुन्ना मुखिया और उसके मुंशी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चुन्ना मुखिया अभी भी जेल में बंद है। पीड़ित कृष्णा राय ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वे अपने परिवार और अन्य गवाहों, जिनमें हसेन अली और रोफिकुल हुसैन शामिल थे, के साथ सहरसा न्यायालय में गवाही देने पहुंचे थे। जैसे ही वे कोर्ट के मुख्य द्वार से अंदर जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने पीछे से आकर उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने कहा- परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो आरोपी ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा, “अगर तुमने चुन्ना मुखिया और मुंशी अमित के पक्ष में अपनी बच्चियों की गवाही नहीं करवाई, तो तुम और तुम्हारा परिवार जान से जाएगा। परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।” सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान मो इमरान उर्फ लड्डू (43 वर्ष), निवासी- सहरसा बस्ती (वार्ड नं० 26) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि जेल में बंद मुख्य आरोपी चुन्ना मुखिया का चचेरा भाई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट गेट के बाहर 4-5 अन्य अज्ञात लोग भी किसी वाहन के साथ खड़े थे। लेकिन सभी फरार है।
पीड़ित परिवार में दहशत, पुलिस से गुहार
न्यायालय परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर सरेआम मिली इस धमकी से असम से आए पीड़ित मजदूर परिवार में भारी दहशत का माहौल है। पीड़ित कृष्णा राय ने सदर थाना अध्यक्ष से लिखित शिकायत कर आरोपी एवं उसके अन्य साथियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles