
Kolkata Stampede IPS Deployment: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में प्रशासनिक फेरबदल किया है. रविवार को राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने का पुराना अनुभव रखने वाले 9 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कोलकाता में तैनात करने का आदेश जारी किया है.
इसके साथ ही, कोलकाता पुलिस ने पूजा के शेष दिनों यानी दशमी तक किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी फोर्स के लिए सख्त सुरक्षा एडवाइजरी (Pandal Safety Guidelines) जारी कर दी है.
इन 9 अनुभवी IPS अधिकारियों को मैदान में उतारा
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान जनसैलाब को सफलतापूर्वक संभालने वाले जिन 9 पुलिस अधिकारियों को फिर से सुरक्षा की कमान सौंपी गयी है, उनकी पूरी लिस्ट यहां देखें.
- सुमनजीत राय (आईजी, बॉर्डर)
- महमूद अख्तर (आईजी, इंटेलिजेंस ब्यूरो – IB)
- मिराज खालिद (आईजी, ट्रैफिक)
- रूपेश कुमार (डीआईजी, स्पेशल टास्क फोर्स – STF)
- शुभंकर भट्टाचार्य (डीआईजी, ट्रैफिक)
- तरुण हल्दर (डीआईजी, सीआईडी – CID)
- सौम्य राय (एसएस, एन्फोर्समेंट ब्रांच – EB)
- प्रियब्रत राय (एसपी, ट्रैफिक)
- दीपक सरकार (एसएस, सीआईडी – CID)
ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद एक्शन में कोलकाता पुलिस, गिरीश पार्क के थाना प्रभारी हटाये गये
कोलकाता पुलिस की नयी गाइडलाइन
चोरबागान जैसी त्रासदी फिर से न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों और पूजा समितियों के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देश लागू किये गये हैं.
- बारिश में नो-एंट्री का नियम : तेज बारिश शुरू होते ही पंडालों के प्रवेश द्वार तुरंत बंद कर दिये जायेंगे. उस दौरान केवल अंदर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जायेगा.
- ड्यूटी से हटने पर रोक : बारिश या विपरीत परिस्थितियों में भी कोई भी पुलिसकर्मी अपनी तैनाती की जगह नहीं छोड़ेगा.
- वीआईपी वाहनों पर सख्ती : किसी भी वीआईपी (VIP) वाहन को पंडालों के सीधे प्रवेश द्वार तक जाने की अनुमति नहीं होगी. वाहनों को निर्धारित दूरी पर ही पार्क करना होगा.
- रास्तों में अचानक बदलाव पर रोक : आयोजकों द्वारा प्रवेश व निकास मार्गों के पैटर्न में अचानक कोई बदलाव नहीं किया जायेगा.
- वॉलेंटियर्स के साथ समन्वय : हर अधिकारी को पूजा समिति के 5-6 वॉलेंटियर्स के साथ रियल-टाइम समन्वय बनाना होगा.
- आपातकालीन उपकरण : हर पुलिस दल को भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त रस्सियां, बैरिकेडिंग रेलिंग और छोटे लाउडस्पीकर (Megaphones) साथ रखने के निर्देश दिये गये हैं.
ये भी पढ़ें: कालीघाट में पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, भगदड़ में घायल लोगों से मिले, सभी कार्यक्रम रद्द
The post कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद भीड़ कंट्रोल करने के लिए मैदान में उतरे 9 आईपीएस appeared first on Prabhat Khabar.
