
खास बातें
ED Raid| कोलकाता, अमित शर्मा : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता के बीच रविवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आयी. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DC) शांतनु सिन्हा विश्वास के आवास पर अचानक छापेमारी की. सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से महानगर के पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है. शांतनु सिन्हा विश्वास इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण कालीघाट थाने के ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज) भी रह चुके हैं.
सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेज खंगाले
ईडी के अधिकारी को डिप्टी कमिश्नर के महानगर स्थित आवास को चारों ओर से सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी शुरू की. इस दौरान घर में मौजूद अहम दस्तावेज खंगाले गये. ईडी की टीम ने शांतनु सिन्हा विश्वास से बंद कमरे में पूछताछ की. डिजिटल डिवाइस की भी जांच की गयी. ईडी यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उनके पास आय से अधिक संपत्ति या किसी अवैध लेन-देन के प्रमाण हैं.
ED Raid: ‘सोना पप्पू’ से कनेक्शन का शक
डीसी पर हुई कार्रवाई एक खास एंगल पर आधारित है. शांतनु सिन्हा विश्वास पर ‘सोना पप्पू’ नामक एक व्यक्ति से कथित रूप से करीबी संबंध होने के गंभीर आरोप लगे हैं. केंद्रीय एजेंसी को शक है कि इस संदिग्ध व्यक्ति के साथ हुए लेन-देन में कानून की अनदेखी की गयी या किसी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है. इसी कड़ी को जोड़ने के लिए ईडी ने यह छापेमारी की है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कालीघाट थाने के पूर्व ओसी रह चुके हैं विश्वास
शांतनु सिन्हा विश्वास का प्रोफाइल काफी हाई-प्रोफाइल है. कालीघाट जैसे संवेदनशील थाने की जिम्मेदारी संभालना उनके प्रभाव को दर्शाता है. वर्तमान में वे डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.
इसे भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल में ईडी का पांच जगहों पर रेड, ‘सन ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक के घर दूसरी बार छापा
बंगाल समेत 12 राज्यों में अनिल अंबानी समूह पर ईडी की कार्रवाई, 581 करोड़ की संपत्ति कुर्क
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बढ़ी पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, ED ने कोलकाता आवास पर मारा छापा
The post कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा विश्वास के घर ED की दबिश, ‘सोना पप्पू’ से कनेक्शन की जांच appeared first on Prabhat Khabar.

