
Kolkata Durga Puja Pandal Safety Inspection: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम हुई भगदड़ की जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी ने एक्शन शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर गठित 3 सदस्यीय समिति ने कोलकाता के अति-व्यस्त और लोकप्रिय पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया है.
संतोष मित्रा स्क्वायर से शुरुआत, 3 अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
समिति में शामिल 3 शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण अभियान की शुरुआत सियालदह स्टेशन के समीप स्थित बहुचर्चित संतोष मित्रा स्क्वायर (Santosh Mitra Square) दुर्गा पूजा पंडाल से की. तीनों अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं.
- राजेश कुमार सिंह, सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
- अनुज शर्मा, महानिदेशक, अग्निशमन सेवा
- जावेद शमीम, डीजीपी, स्पेशल टास्क फोर्स
टीम ने पंडालों के एंट्री व एग्जिट गेट (प्रवेश व निकास द्वार), आपातकालीन निकासी रास्तों, सीसीटीवी निगरानी और प्रकाश व्यवस्था (Lighting) का बारीकी से जायजा लिया.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने भवानी भवन में की हाई-लेवल मीटिंग, कोलकाता के बड़े पूजा पंडालों में प्रवेश पर रोक
समिति ने 2 बदलाव के दिये आदेश
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फायर सर्विसेज के डीजी अनुज शर्मा ने बताया कि सभी पूजा आयोजक सुरक्षा नियमों का पालन कराने में सहयोग कर रहे हैं. दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समिति ने 2 फैसले लिये हैं.
- पूजा पंडालों के मुख्य प्रवेश और निकास द्वारों के आसपास लगने वाले खाने-पीने की दुकानों और स्टॉल्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि आपात स्थिति में भगदड़ जैसी स्थिति न बने.
- किसी भी पूजा पंडाल में अब वीआईपी के लिए अलग से ‘स्पेशल एंट्री गेट’ नहीं होगा. वीआईपी द्वारों को भी अतिरिक्त आपातकालीन निकास द्वार (Emergency Exit) में तब्दील कर दिया गया है, ताकि भीड़ का दबाव कम किया जा सके.
इतना ही नहीं, निकास द्वारों को अधिक चौड़ा करने, रस्सियों के बेतरतीब घेरों को हटाने और पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं.
ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
The post कोलकाता भगदड़: हाई-लेवल कमेटी ने शुरू की पंडालों की जांच, VIP एंट्री बैन, फूड स्टॉल्स पर पाबंदी appeared first on Prabhat Khabar.
