Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत

कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत

Bengal Weather News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार सुबह से ही बादल छाये थे. दोपहर होते-होते अचानक घना अंधेरा छा गया. तेज बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग ने कोलकाता के लिए भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. इसके अलावा, दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में भी शाम के समय भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. बीरभूम, पूर्व बर्धमान और हुगली जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. इसी बीच, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़, डेबरा और खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में 3 महिला हैं.

तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

बुधवार दोपहर कोलकाता के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बात कही गयी है. कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के कुछ हिस्सों में भी तूफान और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट लागू है. बीरभूम, पूर्व बर्धमान और हुगली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

खेतों में काम कर रहे लोगों पर गिरी बिजली

पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ठेंगामारा इलाके में बिजली गिरने से तापस साबरा (59) की मौत हो गयी. खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र के बरगाई में सुमित्रा खामरुई (50) की जान चली गयी. डेबरा थाना क्षेत्र के राधामोहनपुर में वज्रपात की चपेट में आने से काजल नायक (65) और मालती पात्र (47) की मौत हो गयी. 3 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं.राधामोहनपुर में ये सभी 5 महिलाएं और पुरुष खराब मौसम के बीच खेत में काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: कल का मौसम : दक्षिण बंगाल में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट, सागर में अशांति की आशंका, मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक

पूरे हफ्ते जारी रहेगी मानसून की तबाही

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

  • बुधवार को बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, नदिया, उत्तर 24 परगना, हुगली और हावड़ा जिले में भारी बारिश का अनुमान है.
  • गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, झारग्राम और पश्चिम बर्धमान में भी भारी बारिश हो सकती है.
  • शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी.
  • शनिवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी.
  • रविवार को दक्षिण बंगाल में मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया था. बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की थी. उत्तर बंगाल के जिलों में पूरे सप्ताह मौसम खराब रहने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

राजस्थान, बिहार से मणिपुर तक फैला है मानसून ट्रफ

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि वर्तमान में एक मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) राजस्थान के बीकानेर से बिहार के पटना और उत्तर बंगाल के मालदा से होते हुए मणिपुर तक फैला है. इसके साथ ही उत्तर बंगाल और बांग्लादेश से सटे इलाके में एक चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी बना हुआ है, जिसके कारण पूरे राज्य में बारिश और आंधी का दौर जारी है.

The post कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles