Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा?

कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा?

West Bengal Election 2026 Decisive Seats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला न तो उत्तर बंगाल की पहाड़ियां करेंगी, न ही जंगलमहल के घने जंगल. बंगाल की सत्ता का असली रास्ता दक्षिणी बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानी इलाकों से होकर गुजरता है.

4 जिलों की 91 सीटों पर टीएमसी-बीजेपी ने झोंकी ताकत

उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा. ये 4 जिले इस बार ‘किंगमेकर’ की भूमिका में हैं. कुल 294 सीटों वाली विधानसभा में इन 4 जिलों की 91 सीटें किसी भी दल की किस्मत बना या बिगाड़ सकती हैं. भाजपा ममता बनर्जी के इस अभेद्य दुर्ग में सेंध लगाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने इस सबसे मजबूत गढ़ को बचाने के लिए पूरी जान झोंक रही है.

91 सीटों का महागणित, क्यों खास हैं ये 4 जिले?

बंगाल के राजनेता इन क्षेत्रों को ‘बंगाल के उत्तर प्रदेश का चुनावी नक्शा’ कहते हैं. सदन की लगभग एक तिहाई ताकत रखने वाले इन जिलों का विवरण इस प्रकार है.

  • उत्तर 24 परगना : 33 सीटें (भाजपा के लिए सत्ता का प्रवेश द्वार).
  • दक्षिण 24 परगना : 31 सीटें (TMC का सबसे मजबूत सामाजिक आधार).
  • हावड़ा : 16 सीटें.
  • कोलकाता : 11 सीटें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुराना रिकॉर्ड : TMC का दबदबा और भाजपा की चुनौती

प्रेसिडेंसी प्रभाग की 111 सीटों (जिसमें नादिया भी शामिल है) पर वर्ष 2021 के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले थे. तृणमूल कांग्रेस ने इन 111 में से 96 सीटें जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था. भाजपा को केवल 14 और आईएसएफ को 1 सीट मिली थी.

इसे भी पढ़ें : चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ आदेश देने से इनकार

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने बढ़ायी अपनी ताकत

2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की और 21 सीटों पर बढ़त हासिल की, जबकि TMC 90 सीटों पर आगे रही. तृणमूल के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक, ये सीटें केवल चुनावी आंकड़े नहीं, ममता बनर्जी की राजनीति का सामाजिक आधार हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…

भाजपा का प्लान-B : मतुआ और शरणार्थी कार्ड

भाजपा के लिए सत्ता तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता इन जिलों में पैठ बनाना है. पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि उत्तर 24 परगना में मतुआ समुदाय और शरणार्थी वोटों के कारण भाजपा इसे अपना ‘प्रवेश द्वार’ मान रही है. कोलकाता और हावड़ा के शहरी मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ने आक्रामक प्रचार किया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के ‘धान के कटोरे’ में किसानों का दर्द, MSP की जगह बिचौलियों का राज, क्या पूर्व बर्धमान में आलू बिगाड़ेगा राजनीतिक दलों का खेल? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

West Bengal Election 2026 Decisive Seats: ममता बनर्जी की TMC का गणित

ममता बनर्जी के लिए गणित बिल्कुल साफ है. अगर वे अपने इस गढ़ को बचाने में कामयाब रहती हैं, तो लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का उनका रास्ता साफ हो जायेगा. पार्टी का पूरा ध्यान अपनी कल्याणकारी योजनाओं के जरिये इस सामाजिक आधार को एकजुट रखने पर है.

इसे भी पढ़ें

West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महाफैसला कल, राज्यपाल ने की वोट देने की अपील

चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर

बंगाल के 1468 मतदाताओं को ट्रिब्यूनल की हरी झंडी, कल डालेंगे वोट, जानें क्या है प्रक्रिया

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

The post कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा? appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles