Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोसी 30 साल से उपेक्षित – मिथिलेश झा:रोजगार-शिक्षा पर स्नातक सीट के उम्मीदवार ने कटिहार में गिनाई प्राथमिकताएं


कटिहार में 19 सितंबर को कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार झा ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से कोसी क्षेत्र की लगातार अनदेखी की गई है। मधेपुरा रेल फैक्ट्री के अलावा यहां कोई बड़ा उद्योग नहीं लगा। पुराने उद्योग भी बंद हो गए, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा संकट पैदा हो गया है। स्टाइपेंड की व्यवस्था करने की बात मिथिलेश झा ने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की आवाज को विधान परिषद में मजबूती से रखा जाएगा। वित्त अनुदानित शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का मामला भी उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पत्रकारों के लिए बेहतर वेतन और सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून और युवा वकीलों के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था करने की बात भी कही। स्वास्थ्य व्यवस्था पर झा ने कहा कि नए अस्पताल खोलने से ज्यादा जरूरी है कि मौजूदा अस्पतालों को बेहतर सुविधाओं वाला बनाया जाए। ”मुद्दों के आधार पर ही वोट करेंगे” उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में भी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। झा ने सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार और बिचौलियों के खिलाफ भी आवाज उठाने का वादा किया। मिथिलेश झा ने जोर देकर कहा कि चुनाव जातिगत समीकरणों के बजाय जनता के मुद्दों और विकास पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाता जागरूक हैं और इस बार मुद्दों के आधार पर ही वोट करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles