Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया पहुंचे तारकिशोर प्रसाद, सियाराम भगत को दी श्रद्धांजलि:बोले- सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तेज होगी विकास की रफ्तार


पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित रुपोहली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता स्वर्गीय सियाराम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक राजनीतिक संदेश भी दिया। प्रसाद ने सबसे पहले स्वर्गीय सियाराम भगत के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ”सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना एक दूरदर्शी और रणनीतिक निर्णय” श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद, तारशोर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, नेतृत्व परिवर्तन और विकास की दिशा पर अपने विचार रखे। प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई यात्रा शुरू की, जिसका प्रभाव सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। उन्होंने हालिया राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना एक दूरदर्शी और रणनीतिक निर्णय है। प्रसाद के अनुसार, यह बदलाव केवल चेहरे का नहीं, बल्कि सोच और कार्यशैली में नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने सम्राट चौधरी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव को सकारात्मक बताया और कहा कि वे निर्णय लेने में सक्षम, कार्य के प्रति समर्पित और जनता की अपेक्षाओं को समझने वाले नेता हैं। ”बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा” प्रसाद ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त मार्गदर्शन में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से आने वाले समय में आधारभूत संरचना, रोजगार, कृषि और उद्योग के क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए तारशोर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए द्वारा चुने गए नेतृत्व पर सवाल उठाना विपक्ष की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा “भाजपा और एनडीए अपने नेतृत्व का निर्णय खुद लेने में सक्षम हैं। आरएसएस से जुड़े होने या न होने का मुद्दा पूरी तरह आंतरिक विषय है, इसमें विपक्ष का कोई लेना-देना नहीं है,” । विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे अनावश्यक बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता अब जागरूक है और विकास के आधार पर ही सरकार का मूल्यांकन करती है। अंत में तारशोर प्रसाद ने भरोसा जताया कि एनडीए सरकार की आगामी नीतियां और योजनाएं बिहार को एक नए विकास पथ पर आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम का स्वागत किया और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles