Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़:हथियार बनाने के उपकरण बरामद, मुख्य आरोपी फरार;आर्म्स एक्ट में एफआईआर


खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी बोले-स्पेशल टीम ने छापेमारी की एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हेंदू मंडल टोला निवासी अभ्यास यादव अपने खेत में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चला रहा है। वह वहां देशी हथियारों का निर्माण और बिक्री कर रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद, एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। इस टीम ने नन्हेंदू मंडल बहियार स्थित मंजीरा के खेत में छापेमारी की। हैंड ड्रिल मशीन, हेक्सा, लकड़ी-लोहे बरामद छापेमारी के दौरान मौके से एक देशी कट्टा, हथियार बनाने में प्रयुक्त मशीन, हैंड ड्रिल मशीन, हेक्सा, लकड़ी और लोहे की शीट सहित कुल आठ प्रकार की सामग्री बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मुख्य आरोपी अभ्यास यादव खेत में लगी फसल और पास बह रही नदी का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि बरामद उपकरणों से यह स्पष्ट होता है कि मौके पर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 102/26, दिनांक 14 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने किया। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक संगीता कुमारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रेस वार्ता में एसपी भानु प्रताप सिंह ने जोर देकर कहा कि जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles