Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में स्मैक तस्करी कर रहे 4 गिरफ्तार:18.30 ग्राम स्मैक-4 मोबाइल बरामद, मारपीट मामले में हथियार के साथ दो आरोपी भी पकड़े गए


खगड़िया पुलिस ने अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। मोरकाही थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मानसी थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों और हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मोरकाही थाना पुलिस, डीआईयू टीम खगड़िया और एसटीएफ (एसओजी-03) पटना ने संयुक्त कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम माड़र उत्तरी स्थित नागों मंडल के बासा पर छापेमारी की गई, जहां स्मैक और हेरोइन की खरीद-बिक्री की जा रही थी। 18.30 ग्राम स्मैक-4 मोबाइल बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 18.30 ग्राम स्मैक (हेरोइन), चार मोबाइल फोन, एक डिजिटल तराजू, दो एल्युमिनियम फॉयल, हेरोइन सुखाने वाला शीशा और 6500 रुपये नकद बरामद किए। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माड़र उत्तरी निवासी उत्तम कुमार, राजेंद्र नगर निवासी मनीष कुमार, तथा सिवान जिले के गोपालपुर निवासी विद्यानंद यादव और गोविंद कुमार राम के रूप में हुई है। इस संबंध में मोरकाही थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C)/21(b) के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार दूसरी ओर, मानसी थाना क्षेत्र के सिगरसामा बहियार में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। पुलिस के अनुसार, सिको यादव और गांगो चौधरी के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष चौधरी और गांगो चौधरी के रूप में हुई है। दोनों सिगरसामा बहियार के रहने वाले हैं। इस संबंध में मानसी थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज कर शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा है कि जिले में अपराध, हथियार तस्करी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles