![]()
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए बयान को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। मोहनिया से भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे अशोभनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष की भाषा शैली पर भी नाराजगी जताई। ‘सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा जरूरी’ भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा, “खड़गे ने प्रधानमंत्री और उनके पिता के लिए जिस गलत भाषा का इस्तेमाल किया, वह निंदनीय है। देश का नेतृत्व चाहने वाले दल के शीर्ष नेता को ऐसी ओछी भाषा शोभा नहीं देती।” ‘राजनीतिक विरोध में निचले स्तर पर पहुंची कांग्रेस’ संगीता कुमारी ने आगे कहा कि ऐसी टिप्पणी करके कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी संकीर्ण सोच दिखाई है। आज पूरा देश देख रहा है कि राजनीतिक विरोध में कांग्रेस किस निचले स्तर पर आ गई है। प्रधानमंत्री और देशवासियों से माफी की मांग भाजपा विधायक ने मांग की कि मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश अपने प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।
खड़गे के बयान पर भड़कीं भाजपा विधायक संगीता कुमारी:PM मोदी के पिता पर टिप्पणी को बताया शर्मनाक, कहा- देशवासियों से माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष
