रांची में गुरुवार को खराब मौसम का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर में तीन विमानों को डायवर्ट करना पड़ा, एक उड़ान रद्द कर दी गई, जबकि कई विमान देरी से रांची पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, 3:20 बजे और शाम 5:45 बजे कोलकाता से आने वाले इंडिगो के विमान खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सके और उन्हें कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। बाद में ये सभी विमान 2 से 3 घंटे की देरी के बाद रांची लौटे। इसी बीच रात 9 बजे कोलकाता से आने वाली इंडिगो की उड़ान को खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से शाम 8 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान करीब ढाई घंटे की देरी से रांची पहुंचा। भुवनेश्वर से 6:20 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान एक घंटे देर से, जबकि हैदराबाद से आने वाला विमान लगभग आधे घंटे की देरी से रांची एयरपोर्ट पर उतरा। लगातार उड़ानों के डायवर्ट, रद्द और विलंबित होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को असुविधा और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा, जिससे उनका यात्रा कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया।
खराब मौसम ने बिगाड़ी उड़ानों की चाल:रांची एयरपोर्ट पर तीन विमान डायवर्ट, एक रद्द, कई लेट आए