Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खेत बना गजराज के लिए 'डेथ ट्रैप'! पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच प्रक्रिया शुरू

खेत बना गजराज के लिए 'डेथ ट्रैप'! पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच प्रक्रिया शुरू

Elephant Death in West Singhbhum, पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर हाथी की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह दर्दनाक घटना कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक विशालकाय हाथी को मृत अवस्था में देखा. खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

करंट लगने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम की तैयारी

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत बिजली के करंट से होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारणों का खुलासा विशेषज्ञों द्वारा किए जाने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. नियमानुसार, घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद हाथी के शव को सम्मानपूर्वक दफनाने की व्यवस्था की जाएगी.

Also Read: रामगढ़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर, अधिकारियों से तीखी झड़प और धक्का-मुक्की

अवैध बिजली तारों पर गहराया शक, जांच तेज

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें फसलों को बचाने के लिए खेतों के आसपास बिछाए गए अवैध बिजली के तारों को मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है. वन विभाग ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बेल याचिका खारिज की, दिया ये निर्देश

The post खेत बना गजराज के लिए 'डेथ ट्रैप'! पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच प्रक्रिया शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles