Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खो-खो में होलीक्रॉस स्कूल तीसरे स्थान पर


चंदनकियारी | डीपीएस गिरिडीह की ओर से आयोजित सीबीएसई खो-खो क्लस्टर-3 अंडर-17 प्रतियोगिता में होलीक्रॉस स्कूल चंदनकियारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और ओडिशा के विभिन्न विद्यालयों की कुल 152 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक मनोज कुमार गोप के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का बेहतर परिचय दिया। खिलाड़ी अमित कुमार महतो को शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ चेजर का खिताब मिला। प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles