Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंगा कटाव के स्थायी समाधान की मांग:खगड़िया में एकदिवसीय उपवास और गंगा पूजन हुआ


खगड़िया में गंगा कटाव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर रविवार को मुंगेर के टीकारामपुर पंचायत स्थित मानसी घाट के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में एकदिवसीय उपवास एवं गंगा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय के कटाव प्रभावित पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि गंगा कटाव लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों के सामने विस्थापन और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। टीकारामपुर, दक्षिणी रहीमपुर, मध्य रहीमपुर, उत्तरी रहीमपुर और बरारी रघुनाथपुर सहित कई पंचायतों की खेती योग्य जमीन और आवासीय क्षेत्र कटाव की चपेट में आ रहे हैं। समाजसेवी नागेंद्र सिंह त्यागी और ई. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की पीड़ा और उनके अधिकारों की आवाज है। उन्होंने जोर दिया कि गंगा कटाव के खिलाफ लड़ाई कई वर्षों से जारी है और अब सरकार को इस दिशा में स्थायी समाधान निकालना चाहिए। वक्ताओं ने इस मुद्दे को तीन जिलों मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय की जनता से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से विनम्र अपील की जा रही है। यह जनहित की पहल है, जिसका उद्देश्य धैर्य और आस्था के साथ अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है। कटाव पीड़ितों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की कि इस गंभीर मुद्दे को जल्द से जल्द विधानसभा में उठाया जाए और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में पहल करती है, तो क्षेत्र की जनता उनका स्वागत करेगी। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र को कटाव की समस्या से मुक्ति दिलाने तथा लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस आयोजन की अगुवाई गंगा कटाव पीड़ित समस्त जनता द्वारा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles