Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गढ़वा में शादी तुड़वाने को रची खौफनाक साजिश:प्रेमी के हाथों होने वाले ससुर पर चलवाई गोली, पुलिस ने युवक-युवती को किया अरेस्ट


गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी तय शादी से बचने के लिए ऐसी खौफनाक साजिश रची। उसने अपने प्रेमी के हाथों अपने होने वाले सुसर पर फायरिंग करा दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के मुताबिक नरखोरिया कला गांव निवासी उमेश मेहता अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक सिगरेट खरीदने के बहाने उनके पास पहुंचा। जैसे ही उमेश मेहता ने उसे सिगरेट देने की कोशिश की, युवक ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शादी से नाखुश थी युवती पुलिस जांच में इस हमले के पीछे की चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपी युवती का संदीप कुमार सिंह नाम के युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी बीच परिवार ने युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे के साथ तय कर दी थी। युवती इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं थी। किसी भी हाल में इस शादी को रुकवाना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने होने वाले ससुर पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रची, ताकि शादी अपने आप टूट जाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह को बोंगासी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने इस साजिश में शामिल युवती को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने ही अपने प्रेमी को दुकान की पूरी जानकारी और लोकेशन दी थी। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

Popular Articles