Home india गढ़वा: रामनवमी में बवाल के बाद पुलिस का हंटर, 72 नामजद और...

गढ़वा: रामनवमी में बवाल के बाद पुलिस का हंटर, 72 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात पर FIR, 20 को जेल

0
गढ़वा: रामनवमी में बवाल के बाद पुलिस का हंटर, 72 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात पर FIR, 20 को जेल

Garhwa Crime News, गढ़वा, (मुकेश तिवारी की रिपोर्ट): गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में कुल 72 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 200 से 220 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है. नामजद आरोपियों में हिंदू पक्ष के 21 और मुस्लिम पक्ष के 51 लोग शामिल हैं. वहीं, अज्ञात आरोपियों में दोनों पक्षों के करीब 200 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है.

25 मार्च से शुरू हुआ था विवाद, अगले दिन बढ़ा तनाव

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 25 मार्च को रामनवमी जुलूस साउंड सिस्टम के साथ कौआखोह स्थित चबूतरे की ओर जा रहा था. इस दौरान, बिचला टोला में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसका हिंदू पक्ष ने कड़ा विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला गंभीर होने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया.

Also Read: गढ़वा में बेखौफ अपराधी: ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार को मार दी गोली, हालत गंभीर

धरना प्रदर्शन के बाद पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

घटना के विरोध में, 26 मार्च को रमकंडा के मनमोहर चौक पर हिंदू समुदाय द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. उसी दिन शाम को, जब फिर से रामनवमी जुलूस कौआखोह की ओर बढ़ रहा था, उसी वक्त पथराव हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़े. पथराव में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे.

सख्ती के बाद हालात काबू में, 20 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद, गुरुवार रात से ही पुलिस ने मोर्चा संभाला. पलामू डीआईजी किशोर कौशल और एसपी अमन कुमार भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद, पुलिस ने पूरी रात छापेमारी अभियान चलाकर कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में हिंदू पक्ष के 6 और मुस्लिम पक्ष के 14 लोग शामिल हैं. पुलिस की इस सख्ती के बाद हालात नियंत्रण में आये और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

Also Read: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

The post गढ़वा: रामनवमी में बवाल के बाद पुलिस का हंटर, 72 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात पर FIR, 20 को जेल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version