Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गणित और विज्ञान क्लब का आगाज; रांची के 173 स्कूलों से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट


झारखंड के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को स्टेम (STEM- विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को मजबूत करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने एक बड़ी पहल की है। भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत राज्य में छात्र-नेतृत्व वाले गणित एवं विज्ञान क्लब का शुभारंभ किया गया है। गुरुवार को इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन रांची में किया गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद, जेईपीसी के गुणवत्ता प्रभारी डॉ. अभिनव कुमार और भारती एयरटेल फाउंडेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी बिनु नायर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 16 और 17 अप्रैल को शिक्षकों के लिए विशेष उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किए गए। इन क्लबों का उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान और नवाचार जैसे 21वीं सदी के कौशल विकसित करना है। यह पूरी तरह से छात्र-नेतृत्व वाली पहल है, जो पारंपरिक कक्षा शिक्षण से अलग अनुभवात्मक शिक्षण पर आधारित होगी। अभी इस योजना का पायलट चरण रांची जिले के 173 विद्यालयों में शुरू किया गया है। शिक्षा विभाग की योजना इसे चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी 24 जिलों में विस्तारित करने की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles