Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गणेश उत्सव पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन हुआ

चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत स्थित बाजारटांड़ में गणपति उत्सव के दौरान 24 घंटे का अखंड कीर्तन हुआ। लगातार भजन-कीर्तन और गणपति के जयकारों से पूजा पंडाल ही नहीं, पूरा बाजारटांड़ भक्तिमय हो उठा। रात-दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिला-पुरुष भक्त भजनों की धुन पर झूमते रहे। वे भगवान गणेश की आराधना में लीन नजर आए। अखंड कीर्तन में महिलाओं ने उत्साह के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। घंटों तक चले सामूहिक कीर्तन में श्रद्धालु तालियां बजाते रहे। वे गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। पूजा पंडाल में उमड़ी भीड़ और लगातार गूंजते भक्ति गीतों ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र के कल्याण की कामना की। आयोजन में सरजू महतो, बलराम सिंह, महादेव विश्वकर्मा, रमेश यादव, सुकर ठाकुर, बबली महतो, धनवारी महतो, नीरज यादव, विप्लव विश्वास, सुशांत लाल वर्णवाल, चिंतामणी रविदास, रामू यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं में सुमित्रा देवी, माया देवी, शक्ति देवी, कविता देवी, सुषमा देवी, रीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles