Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी- चौकीदार पर हमले मामले में दूसरा आरोपी अरेस्ट:ड्यूटी से घर लौटते समय बदमाशों ने घेरा, चाकू से सीने और हाथ पर किया वार


गयाजी के शेरघाटी में चौकीदार शिवकुमार यादव पर हमले मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विनोद चौधरी के तौर पर हुई है। ढाब चिरैया गांव से गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 5 अगस्त की है। शिवकुमार यादव शेरघाटी थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो-तीन लोगों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से संभलने तक का मौका नहीं मिला। सीने, जांघ और हाथ में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एडमिट घायल चौकीदार की 2 तस्वीरें… हमले का कारण स्पष्ट नहीं चौकीदार की पत्नी अमिता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। उसके बाद विनोद चौधरी को उसके घर से पकड़ा। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों को जुटा रही है। जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घायल चौकीदार ने कहा- आरोपी से कोई दुश्मनी नहीं, न पुराना विवाद वहीं, घायल चौकीदार शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों से उनका कोई पुराना विवाद नहीं था। न ही किसी तरह की दुश्मनी थी। सभी शराब के नशे में थे और बिना किसी स्पष्ट कारण के हमला कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles