गयाजी के शिवपुरी कॉलोनी शुक्रवार देर रात गोलियों की आवाज से दहल उठी। रात करीब 3 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरा परिवार सहम गया, अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि इस सनसनीखेज वारदात में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार अब भी दहशत में है। मौके से चार खोखे बरामद हुए हैं। शादी समारोह में विवाद हुआ था पीड़ित संजीव सौरभ ने बताया कि देर रात पूरा परिवार सो रहा था। तभी अचानक घर के बाहर गोलियां चलने लगी। आवाज इतनी तेज थी कि सभी लोग घबराकर उठ गए। यह हमला पुरानी रंजिश में किया गया। 25 अप्रैल को सूर्यदेव नगर में एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां अंकित और राहुल नशे की हालत में पहुंचे थे। शादी समारोह के दौरान दोनों ने बेवजह हंगामा किया और अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया था। हालांकि उस दिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। जान से मारने की धमकी दे रहा था संजीव का आरोप है कि उसी दिन के बाद से दोनों लगातार फोन कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शुक्रवार की रात अमित और राहुल घर पर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। परिवार का दावा है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी बुलेट से भागते दिख रहे हैं। दोनों के हाथ में पिस्टल थी। गमछे से चेहरे को कवर कर रखा था। स्थानीय लोगों में दहशत घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां से खोखे बरामद किए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मोहल्ले के लोगों में भी दहशत में हैं। मामूली विवाद अब खुलेआम गोलीबारी तक पहुंच गया। पीड़ित परिवार की ओर से संजीव सौरभ के चाचा सुजीत कुमार ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दिया है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज, खोखे और आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
गयाजी में आपसी रंजिश में घर पर फायरिंग:दीवार पर गोलियों के निशान, 4 खोखे बरामद; बाल-बाल बचा परिवार, शादी समारोह में विवाद हुआ था