Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड:लड़की वालों ने पकड़ा, गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने करा दी शादी; 2 साल से चल रहा था अफेयर


गयाजी में होली के दिन गर्लफ्रेंड को रंग लगाने पहुंचे बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। घटना इमामगंज प्रखंड के केंदुआ गांव की है। पथरा गांव निवासी सतीश पासवान(24) और हेमंती कुमारी (20) के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। गांव में भी इस अफेयर की चर्चा थी। लड़की के परिवार को भी इस बात की जानकारी थी। लेकिन इस तरह पकड़े जाएंगे, यह शायद दोनों ने भी नहीं सोचा था। दोनों की सहमति से करा दी गई शादी होली की शाम सतीश चुपके से हेमंती के घर पहुंचा। दोनों होली खेल ही रहे थे कि परिवार के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में काफी देर तक चर्चा चली। कुछ ने डांट लगाई, कुछ ने समझाया। इस बीच गांव के बड़े लोगों ने फैसला सुनाया कि जब दो साल से प्रेम है और शादी करना चाहते हैं तो फिर देरी कैसी। चट मंगनी पट ब्याह की सामाजिक सहमति बन गई। फैसला हुआ कि अब इसी गांव में, अभी मंदिर में शादी होगी। इसके बाद गांव के मंदिर को सजाया गया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विधि-विधान से दोनों की शादी करा दी गई। लोगों ने प्रेम की जीत बताया शादी के बाद लड़की पक्ष ने लड़के के परिजनों को सूचना दी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को चाहते थे। इसलिए समाज की रजामंदी से यह कदम उठाया गया। अब केंदुआ गांव में चर्चा होली के रंग से ज्यादा इस शादी की है। कोई इसे प्रेम की जीत बता रहा है। कोई इसे गांव की सामाजिक पहल कह रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles