Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में बाइक सवार रेलकर्मी की मौत:घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी


​गयाजी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलकर्मी को टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वे मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव निवासी राजेश प्रजापत के रूप में हुई है। शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। राजेश गयाजी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। शुक्रवार रात अपने गांव से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। कमिश्नर आवास के पास हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ​हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। मौके से लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह पहुंचे। सिविल लाइन थानाध्यक्ष शमीम अहमद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा डायल-112 की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ​पुलिस ने स्थिति को संभाला। शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है। शव को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक राजेश के घर में कोहराम मच गया है। उनके दोनों छोटे बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles