Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में बालू लोडेड ट्रैक्टर जब्त करने पर हंगामा:पुलिस पर पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा; उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज, हिरासत में 2 उपद्रवी


गयाजी में बालू लोडेड ट्रैक्टर पकड़ने के बाद स्थानीय लोग भड़क गए। उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। भीड़ को शांत करने के लिए लाठीचार्च करना पड़ा। मौके से 2 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। घटना सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र की है। गाड़ी जब्त करने पर बढ़ा विरोध पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध बालू का खेल चल रहा है। इसी इनपुट पर टीम कर्मा रोड पहुंची। वहां एक बालू लदा ट्रैक्टर दिखा। रोककर जांच शुरू की गई, इस बीच मामला उलझ गया। ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही बालू गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी खाली हो गई। ग्रामीण पुलिसकर्मियों से उलझ गए, कहा कि अब जब बालू नहीं है तो गाड़ी क्यों जब्त की जा रही है। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ ही मिनट में भीड़ बढ़ती चली गई। आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे फिर अचानक भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने टीम को घेर लिया। ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। पहले समझाने की कोशिश हुई, लेकिन भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी। इसके बाद हल्का लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। फुटेज खंगाल रही पुलिस सिंधुगढ़ थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि टीम खनन मामले में कार्रवाई करने गई थी। ड्राइवर ने बालू लदे ट्रॉली को पलट दिया और शोर मचाने लगा। पब्लिक भी ड्राइवर को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है। मौके पर पुलिसबल की तैनाती की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles