Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में बेलागंज बाइपास पर हाइवा ने टैंपों को रौंदा:16 साल की नाबालिग की मौत, 10 से ज्यादा घायल; ढाई घंटे जाम रहा गया-पटना हाइवे


गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर बाद बेलागंज थाना क्षेत्र के बाइपास के पास तेज रफ्तार हाईवा और टेंपो की जोरदार टक्कर में एक 16 साल की नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया। जानकारी के अनुसार, सरबहदा निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ बेलागंज थाना क्षेत्र के एरकी गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार को पूरा परिवार टेंपो से वापस अपने गांव सरबहदा लौट रहा था। इसी दौरान बेलागंज बाइपास पर तेज रफ्तार हाईवा ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देख मगध मेडिकल कॉलेज किया रेफर हादसे में शिबू कुमारी (16 वर्ष), पिता सुनील कुमार, ग्राम सरबहदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार (55), सुनीता देवी (52), खुशबू कुमारी (27), काजल कुमारी (22), कृति रानी (10), मुन्नी देवी (30), कुशु कुमार (6) और गणेश कुमार (5) समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles