Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में मुहर्रम पर जदयू ने लोगों को पिलाया शरबत:ताजिया जुलूस का किया भव्य स्वागत​; खाने का भी किया इंतजाम


गयाजी में ​मुहर्रम के मौके पर आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बंगाली आश्रम मोड़ से गुजरने वाले भव्य ताजिया जुलूस का जनता दल यूनाइटेड परिवार की ओर से दिल खोल कर स्वागत किया गया। इस खास मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा व वरिष्ठ नेता धनंजय शर्मा समेत पार्टी के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। मुस्लिम भाइयों को दिए ठंडे पदार्थ ​पूरे कार्यक्रम की कमान जदयू नेता और जाने-माने समाजसेवी डॉ शंकर कुमार चौधरी के हाथों में थी। उनके नेतृत्व में जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और मुस्लिम भाइयों के लिए ठंडे पेय पदार्थ, शुद्ध पेयजल और बिस्किट का इंतजाम किया गया था, जिसे कार्यकर्ताओं ने बड़े ही चाव से सबके बीच बांटा। ​कार्यक्रम के दौरान जदयू के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने कहा कि गयाजी हमेशा से ही आपसी सौहार्द की धरती रही है और मुहर्रम का यह त्योहार हमें समाज में मिलकर रहने की प्रेरणा देता है। यह वजह है कि जदयू परिवार जुलूस में शामिल लोगों की आपसी भाईचारे व सौहार्द के तहत सेवा की। आगे भी इसे ऐसे ही जारी रखेंगे ​वहीं, आयोजनकर्ता डॉ. शंकर कुमार चौधरी ने कहा कि ​हमारे समाज में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करना सबसे जरूरी है। इसी मकसद से हम हर साल यह आयोजन करते हैं और आगे भी इसे ऐसे ही जारी रखेंगे। मुहर्रम हमें त्याग, बलिदान और इंसानियत का रास्ता दिखाता है, और समाज में आपसी प्रेम बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। ​जुलूस में शामिल मुस्लिम श्रद्धालु मुर्शीद आलम उर्फ निजाम भाई ने जदयू परिवार के इस कदम की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब हिंदू भाई आगे बढ़ कर हमारा स्वागत करते हैं और पानी-शरबत पिलाते हैं, तो दिल खुश हो जाता है। यही हमारे देश की असली खूबसूरती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles