गयाजी में रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियां तेज:केंद्रीय समिति की बैठक में सुरक्षा, शांतिपूर्ण आयोजन पर चर्चा; लोगों से सहयोग की अपील

Date:


गयाजी के धर्मसभा भवन में मंगलवार को श्रीरामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शोभा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। झंडा समितियों के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के संरक्षक डॉ. जगदीश शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के लिए प्रशासन के सहयोग को आवश्यक बताया। जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा शहर की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जुलूस के लिए लाइसेंस से संबंधित कोई समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। समिति प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि किसी भी झंडा समिति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और सभी शोभा यात्राएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समिति के महामंत्री मणि लाल बारिक ने कहा कि इस वर्ष भी पारंपरिक परिक्रमा मार्ग से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह गयाजी शहर की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार शोभा यात्रा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी कर सकें। संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्री रामनवमी का आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने वाला उत्सव है। सभी लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए। जिला प्रशासन के साथ होगी मीटिंग वहीं, मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि बुधवार को जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित की गई है। इस बैठक में शोभा यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की संभावित समस्या का समाधान भी निकाला जाएगा। समिति की अगली बैठक 15 तारीख को धर्मसभा भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
मीटिंग में डॉ. जगदीश शर्मा, क्षितिज मोहन सिंह, संजू साव, मणिलाल वारिक, ओम प्रकाश सिंह, मुक्तामणि, भोला पटेल, हिमांशु कुमार, शशिकांत मिश्रा, मनीष सिंह, देवव्रत कुमार, साकेत झा, राजू रजक, बड़कू जी, सुनील बम्बइया, सीमा सिन्हा, मुन्ना बजरंगी, कमाल वारिक, शशि कुमार चौरसिया, नवीन कुमार, शिशुपाल जी, अमित मोहन मिश्रा, बिगन बिस्कर्मा, अजय कुमार राजू, बबलू आर्य, मुन्ना सिंह, राहुल कुमार, शुभम कुमार, शशि सूर्यवंशी, सूरज सिंह, गुंजन सिंह और वीणा गिरी मौजू रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp