Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस-व्यवसायी समन्वय बैठक, सुरक्षा-गश्ती बढ़ाने पर जोर

झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति ने सोमवार को सदर थाना में पुलिस–व्यवसायी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में थाना क्षेत्र के व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने व्यवसायियों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसी बैठकों का उद्देश्य पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। उन्होंने यह भी बताया कि चैंबर भविष्य में विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसी तरह की बैठकों का आयोजन करता रहेगा। व्यापारियों ने नशेड़ियों की बढ़ती गतिविधियों, अतिक्रमण और कोकर डिस्टिलरी पुल पर जाम जैसी समस्याओं को उठाया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि थाना अधिकारियों और व्यापारियों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। बैठक में पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, चैंबर कार्यकारिणी सदस्य मनीष सर्राफ, अनीश बुधिया,अनीस बुधिया, कोकर व्यापार संघ के प्रमोद सिंघानिया, जयदेव धुत ने भी अपने विचार साझा किए। इधर, चैंबर की महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें 25 से अधिक महिला और युवा उद्यमियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य कला, स्किल और हस्तशिल्प से जुड़ीं महिलाओं और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना और उन्हें मार्केट अवेयरनेस प्रदान करना रहा। चैंबर की उप समिति की चेयरपर्सन आस्था किरण व अन्य चैंबर के पदाधिकारी थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles