विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्वावधान में 18 सितंबर को शोध में भारतीय भाव विषय पर एक व्याख्यान के आयोजन होगा। यह जानकारी बुधवार को देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध सिंह शिवगीत ने बताया कि आयोजन आर्यभट्ट सभागार में अपराह्न 2:00 बजे से निर्धारित है। प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सह-संयोजक, चंद्रकांत का व्याख्यान होना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा करेंगे।
