Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेजस्वी के बयान पर संतोष सुमन का पलटवार:बोले- लोकतंत्र में बोलने का अधिकार, पर PM के जन्मदिन पर दीप जलाने से तकलीफ क्यों?


बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गया शहर के गोदावरी आवास पर गुरुवार को कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। मंत्री सुमन ने कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है, लेकिन किसी के उत्सव मनाने पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने के कार्यक्रम का भी बचाव किया। साथ ही, उन्होंने सोन नदी से विष्णुपद क्षेत्र में पानी लाने की पहल को गया के लिए अहम बताया। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को बोलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपनी बात रखता है, तो यह उसकी राजनीतिक अभिव्यक्ति है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के खुशी मनाने और दीप जलाने से किसी को परेशानी क्यों होनी चाहिए। ‘दीप रोशनी का प्रतीक, देश की तरक्की से जोड़कर देखा’ संतोष सुमन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। यह दीप उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए जलाए गए थे। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह दीप उस रोशनी का प्रतीक है, जिसे वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तरक्की से जोड़कर देखते हैं। मंत्री संतोष सुमन ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ दीप जलाए। कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रधानमंत्री लंबे समय तक स्वस्थ रहें और देश को विकास, शांति व तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाना एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम था। उन्होंने उदाहरण दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी तरह किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने तरीके से कार्यक्रम आयोजित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वाभाविक है। मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, आर्थिक प्रगति और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसी भावना के साथ जन्मदिन मनाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोन नदी से विष्णुपद में पानी आने को बताया बड़ी पहल गया के विकास से जुड़े सवाल पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सोन नदी से विष्णुपद क्षेत्र में पानी लाने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फल्गु नदी में पानी की उपलब्धता और गया के धार्मिक क्षेत्र के विकास को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी लगातार फल्गु नदी में पानी लाने और गया के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गया में पानी की उपलब्धता बढ़ने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिल सकती है। विष्णुपद आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा संतोष सुमन ने कहा कि गया विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए गया आते हैं। विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी गया की धार्मिक पहचान से सीधे जुड़े हुए हैं। ऐसे में सोन नदी से पानी लाने की पहल को वे महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से गया आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकती है। साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि गया की पहचान केवल धार्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी है। बेहतर जल व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा कारोबार को भी गति मिल सकती है। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गया और बोधगया के विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ आने वाले समय में स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी मिलेगा। उन्होंने विकास की इन पहलों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles