![]()
कोयले की खदानों से लेकर मोटर गैरेज तक बुधवार को मशीनों की खड़खड़ाहट के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गईं। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर चरही समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 17 सितंबर को होने वाली पूजा को लेकर सीसीएल परियोजनाओं, कल-कारखानों, मोटर गैरेज, वाहन प्रतिष्ठानों और निर्माण कार्य से जुड़े संस्थानों में पूजन स्थल सजाए गए हैं।कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर पंडाल तैयार किए गए हैं। वहीं, प्रतिष्ठानों में मशीनों, औजारों और कल-पुर्जों की विशेष साफ-सफाई की गई है। मोटर वाहन मालिकों, मैकेनिकों और गैरेज संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों की धुलाई कर रंग-बिरंगी सजावट की है। कार्यस्थलों पर पूजा सामग्री जुटाने के साथ प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
विश्वकर्मा पूजा पर सजे कारखाने-गैराज मशीनों की होगी आज पूजा, तैयारी पूरी
