गयाजी की डेल्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी एसयूवी कार सवार तीन शातिर बदमाशों को रंगे हाथ दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल इन अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और उनकी निशानदेही पर शहर के कई अन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल डेल्हा थाना के इंस्पेक्टर व्यंकटेश ओझा ने बताया कि पुलिस को सीनियर अफसरों से एक बेहद सटीक गुप्त सूचना मिली थी। डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में मिली इस सूचना में कहा गया था कि कुछ संदिग्ध युवक एक कार में सवार होकर डेल्हा के रास्ते टिकारी की ओर जा रहे हैं। उनके पास हथियार हैं और वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। इंस्पेक्टर व्यंकटेश ओझा ने बिना वक्त गंवाए एएसआई राजीव कुमार दुबे और भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को साथ लिया और देर शाम सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। भागने की कोशिश नाकाम, चारों तरफ से घेरा चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की नजर डेल्हा पुल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार पर पड़ी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो कार सवार युवकों ने भागने की नियत से गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और चकमा देकर निकलने की कोशिश की। हालांकि, चौकस पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से तीनों युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से 7.65 एमएम की एक चमचमाती हुई सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और 6 राउंड गोलियां बरामद हुईं। हथियार मिलते ही पुलिस ने तीनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की हुई पहचान पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान हो चुकी है। इनमें पहला अपराधी चांद मोहम्मद है, जो शहर के अलीगंज इलाके का रहने वाला है। दूसरा बदमाश एजाज मलिक है, जो न्यू करीमगंज का निवासी है। वहीं, तीसरा बदमाश तारुस है, जो चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी व्यंकटेश ओझा ने बताया कि इस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में अपराधियों से कुछ सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से इलाके में किसी बड़ी घटना को टाला जा सका है और जल्द ही कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
गयाजी में लग्जरी कार से 3 शातिर बदमाश अरेस्ट:पिस्टल सहित 6 कारतूस बरामद, गयाजी में डेल्हा के रास्ते टिकारी जा रहे थे सभी