Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी- सांप के डसने से दंपती की मौत:पति ने मौके पर, पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; 4 बच्चों के थे माता-पिता


गयाजी के परैया थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में सांप के डसने से पति-पत्नी की जान चली गई। मृतकों की पहचान मुन्ना प्रजापति और उनकी पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। मुन्ना प्रजापति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर हालत में सुषमा देवी को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बावजूद बुधवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। दंपती चार बच्चों के माता-पिता थे। परिजन प्रमोद प्रजापति ने बताया कि मुन्ना प्रजापति मिट्टी के कारोबार से जुड़े थे। इसी काम से होने वाली आमदनी से परिवार का गुजारा होता था। मुन्ना प्रजापति और सुषमा देवी के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की उम्र करीब 19 वर्ष है। बेटे की उम्र 16 वर्ष है। इसके अलावा दो बेटियां 14 वर्ष और 12 वर्ष की हैं। ग्रामीण बोले- अब चारों बच्चों की देखभाल कौन करेगा? ग्रामीण ध्रुव प्रजापति का कहना है कि मुन्ना प्रजापति मेहनत-मजदूरी और मिट्टी के कारोबार से परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें इसी कमाई से पूरी होती थीं। अचानक पति-पत्नी दोनों की मौत होने से बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। अब चारों बच्चों की देखभाल कौन करेगा, कैसे होगा। बताया जा रहा है कि काम के दौरान सांप ने दंपती को काटा था। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने सांप को भी मार डाला। जब वे लोग मुन्ना प्रजापति के पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी पत्नी सुषमा देवी को तत्काल मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रातभर उनका इलाज चला, लेकिन बुधवार सुबह उनकी भी मौत हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles