Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गया नगर निगम ने 572 करोड़ का बजट मंजूर किया:शहर की सूरत बदलेगी, सड़कों-नालों का निर्माण होगा


गया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 572 करोड़ 18 लाख 68 हजार 305 रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। आज नगर निगम सभागार में मेयर वीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की विशेष बैठक में इस बजट प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, रणधीर कुमार गौतम, डिम्पल कुमार, दीपक चंद्रवंशी, अंजली कुमारी, शिला देवी और राजीव कुमार सिन्हा सहित कई पार्षद उपस्थित थे। मेयर गणेश पासवान ने सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया और इसे ‘न लाभ और न हानि’ के सिद्धांत पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास और गयाजी की सूरत बदलने के लिए लगभग 5 अरब 72 करोड़ रुपये का विकासोन्मुखी बजट तैयार किया गया है। बिहार की धार्मिक राजधानी गयाजी मेयर ने आगे बताया कि बिहार की धार्मिक राजधानी गयाजी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के उद्देश्य से बजट में बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पर्यावरण, यातायात और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भी कई योजनाएं शामिल की गई हैं, जिनमें प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्मॉग टॉवर लगाने का प्रस्ताव भी है। बजट पर चर्चा के दौरान सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मोक्षभूमि गयाजी के विकास को नई गति देने के लिए इस बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15वें और 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल-जीवन-हरियाली मिशन और 12वीं अनुसूची के अंतर्गत चिन्हित विषयों पर बड़े पैमाने पर खर्च किया जाएगा। इन काम पर रहेगा खास फोकस प्रस्तावित बजट में शहर के बड़े और छोटे सड़कों व नालों का निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाना, ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और नालों की नियमित सफाई को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट के निस्तारण, लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना और उसके संचालन व रखरखाव की व्यवस्था भी की जाएगी। सौंदर्यीकरण और प्रदूषण नियंत्रण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के गोलंबरों का सौंदर्यीकरण, फाउंटेन और स्क्वायर डेवलपमेंट, ग्रीन एरिया विकसित करना, सर्विलांस सिस्टम लगाना और स्मॉग टॉवर के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण की योजना भी बजट में शामिल है। इसके अलावा सम्राट अशोक भवन के द्वितीय तल्ले का निर्माण, गांधी स्मारक का जीर्णोद्धार और प्रमुख सड़कों पर बस पड़ाव का निर्माण भी प्रस्तावित है। रोजगार और सामाजिक योजनाएं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे प्रशिक्षण देकर हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा वृद्धा आश्रम का संचालन, सभी वार्डों में सामुदायिक भवन का निर्माण (विशेषकर स्लम क्षेत्रों में), स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना और आवास योजनाओं के तहत नए घरों के निर्माण को भी बजट में शामिल किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles