Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गया में टेम्पो-बाइक टक्कर, एक की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा


गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक टेम्पो और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक लाइनमैन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बलौक के समीप पेट्रोल पंप के पास गोह-गया रोड पर हुआ। मृतक की पहचान लाइनमैन रंजीत कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में जगदीशपुर ग्राम निवासी रौशन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेकर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित टेम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रंजीत कुमार की हालत बिगड़ती गई और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रौशन कुमार का इलाज फिलहाल जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles