Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गया में रामशिला पहाड़ी के नीचे मिला युवक का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस; आसपास के लोगों से पूछताछ


गयाजी में रामशिला पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी बाहरी चोट या हिंसा के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है, वह इलाका आमतौर पर सुनसान रहता है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके। आसपास के थानों से संपर्क मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेजी गई है। साथ ही, पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles