सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने चास प्रखंड के तेतुलिया व एनएच-23 बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के बीच गरगा नदी पर बनने वाले नए उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को सुरक्षित, सुगम और तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से न केवल आम लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। विधायक ने बारी को-ऑपरेटिव क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर दीनानाथ पांडे, पीसी सिंह, रेनू देवी, मनीष कुमार, जगदीश प्रसाद, रमेश सिंह आदि थे।
गरगा नदी पर पुल का शिलान्यास