Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गलसी के आरएस एग्रो राइस मिल में आग, धान, चावल और मशीनरी जलकर राख

गलसी के आरएस एग्रो राइस मिल में आग, धान, चावल और मशीनरी जलकर राख

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

Galsi RS Agro Rice Mill Fire News: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के गलसी स्थित आरएस एग्रो राइस मिल (RS Agro Rice Mill) में गुरुवार को अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटों ने राइस मिल के बड़े हिस्से को अपनी आगोश में ले लिया. धान, चावल और मशीनरी जलकर राख हो गयी. आग की लपटें देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

दमकल विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से बुझी आग

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकलकर्मियों ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

ये भी पढ़ें: आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप

विधायक राजू पात्रा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही गलसी के विधायक राजू पात्रा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त राइस मिल का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. विधायक ने दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के कार्य की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया.

इस दुखद हादसे से प्रभावित राइस मिल प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाये. राजू पात्रा, विधायक, गलसी

लाखों के नुकसान का अनुमान, जांच शुरू

प्राथमिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में राइस मिल के अंदर रखे धान, तैयार चावल, कीमती मशीनरी और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गये हैं. हालांकि, आग लगने के असली कारणों (शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह) का अभी तक पता नहीं चल सका है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. राजस्व विभाग वास्तविक नुकसान का मूल्यांकन कर रहा है.

ये भी पढ़ें: रानीगंज : एनएच-19 पर एसबीएसटीसी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

The post गलसी के आरएस एग्रो राइस मिल में आग, धान, चावल और मशीनरी जलकर राख appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles