Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गांव-मोहल्ले में मंगलवार-शनिवार को हुनमान चालीसा पाठ होगा:दरभंगा में प्रवीण तोगड़िया ने कहा- धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा


दरभंगा में मंगलवार देर रात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मुख्य अतिथि रहे। मिथिला की पारंपरिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम में उन्हें पाग, मखान का माला और चादर देकर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया है कि हर गांव और हर मुहल्ले में मंगलवार और शनिवार की रात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में इस समय लाखों स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है और लक्ष्य है कि पूरे देश में एक लाख स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हो। प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए जनसंख्या, घुसपैठ, गोहत्या और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा।
इस दौरान उन्होंने परिवार और समाज को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ‘तीन बच्चे हिंदू सच्चे, बाकी हिंदू कच्चे’। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला परिषद, ओजस्विनी, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय मजदूर परिषद और राष्ट्रीय किसान परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम लहेरियासराय स्थित पचाढी स्थान छावनी परिसर में हुआ। हिंदुओं के कल्याण का केंद्र बनाया जाएगा
कहा कि जहां-जहां यह कार्यक्रम होगा, वहां उसे हिंदुओं के कल्याण का केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे केंद्रों के माध्यम से लोगों को रोग मुक्ति, डॉक्टर और अधिवक्ता से सहायता, हिंदू हेल्पलाइन के जरिए मदद, बच्चों की प्रतिभा को बढ़ाने, गरीबों को अनाज व रोजगार में सहयोग जैसे कार्य किए जाएंगे।
तोगड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से “हनुमान चालीसा केंद्र” के माध्यम से समाज के लोगों को सस्ती शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने उत्तर बिहार को बांग्लादेशियों से मुक्त करने की भी बात कही।
हिंदू एक हैं और एक रहेंगे यूजीसी से जुड़े कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदू एक हैं और एक रहेंगे। ऐसी आंधियों से हिंदू पहले भी निकला है और आगे भी निकल जाएगा। देश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भारत पहले भी महान था, आज भी महान है और आगे भी महान रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है।
लव जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बहन-बेटी के साथ ऐसी घटना होती है तो समाज की सभी जातियों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की काफी सेवा की है और उन्हें विश्वास है कि वे दिल्ली जाकर भी बिहार के लिए बड़े संसाधन दिलवाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मेरा चले तो आपको ही बना दूं, लेकिन मेरा चलता ही नहीं है।
उन्होंने लोगों को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की हिंदू हेल्पलाइन (02066803300) की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परेशानी में लोग इस नंबर पर फोन कर सकते हैं, जहां संगठन के कार्यकर्ता मदद के लिए तैयार रहेंगे।
गौ हत्या पर कानून है, इसका सख्ती से पालन हो तोगड़िया ने कहा कि बिहार में गौ हत्या पर कानून है और इसका सख्ती से पालन होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस पर कड़ाई से कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। हर मंगलवार और शनिवार को गांव और मुहल्लों में लोग एक जगह इकट्ठा होकर सामूहिक पाठ करेंगे, जिससे समाज में एकता बढ़ेगी।
अंत में उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर संकल्प कराया कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे और इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles