![]()
गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सेवा गांव निवासी पड़ोसी गोकुल यादव की पत्नी मंजू देवी, देवकी देवी, राजीव कुमार और अरविंद कुमार ने उनके साथ मारपीट की। कंचन देवी के अनुसार, मामूली जमीन विवाद को लेकर उनके ससुर को गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पूरे परिवार ने लाठी-डंडे, रॉड और तलवार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना अध्यक्ष राशि मलिक ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


