Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिद्धौर में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद जमुई सदर रेफर किया गया


गिद्धौर थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की सहायता से घायल युवक को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मधेपुरा गांव निवासी उमेश सरदार के पुत्र अकलेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा। गिद्धौर पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles