Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में करंट लगने से युवक की मौत:नए घर में बिजली का काम करने वक्त हुआ हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद कुमार वर्मा (35 वर्ष), पिता रामचंद्र महतो, निवासी फुलची के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार वर्मा अपने नए बन रहे घर में बिजली से जुड़ा काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा अयोध्या प्रसाद ने बताया कि घर निर्माण के दौरान आनंद खुद ही बिजली का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
आनंद कुमार वर्मा की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पत्नी समेत पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई इस दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त करता नजर आया। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles