Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में कार बिजली पोल से टकराई:गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त; देवघर के छह पर्यटक घायल, तीन गंभीर


गिरिडीह में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में देवघर के छह पर्यटक घायल हो गए। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ के पास एक अनियंत्रित आई-20 कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, देवघर जिले के दुलमपुर निवासी छह युवक आई-20 कार से गिरिडीह के खंडोली घूमने आए थे। शाम को घर लौटते समय खंडोली मोड़ से पहले चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान देवघर के दुलमपुर निवासी 25 वर्षीय राजा खान, 23 वर्षीय हुसैन खान और 24 वर्षीय आर्यन खान के रूप में हुई है। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का प्रारंभिक कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles