Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में ग्रिल गेट का ताला तोड़ कर ली चोरी:पायल, कानबाली और मंगटीका समेत कई गहने चोरी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल


गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ में चोरों ने रितेश मिष्टान भंडार के संचालक के घर को निशाना बनाया। चोर ग्रिल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और बक्से में रखे करीब एक लाख रुपए नकद समेत लगभग दो लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोर अपने साथ साड़ियां और अन्य सामान भी ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पायल, कानबाली और मंगटीका समेत कई गहने चोरी भुक्तभोगी दुलारी देवी (पति स्वर्गीय बासुदेव पंडित) ने बताया कि शुक्रवार की रात होटल के ग्रिल गेट में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखे बक्से को खंगाल डाला। उसमें रखे करीब एक लाख रुपए नकद, पायल, कानबाली, मंगटीका सहित सोने-चांदी के अन्य जेवरात चोरी कर लिए। चोर साड़ियां और अन्य सामान भी ले गए। इसके अलावा होटल में रखा एक छोटा बक्सा भी उठाकर अपने साथ ले गए। पति के निधन के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ चोरी की घटना से दुलारी देवी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पति के निधन के बाद परिवार पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। ऐसे में घर में चोरी होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चा हो रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles