Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में चोर गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी पकड़े गए:13 चोरी के मामलों का खुलासा; 3.70 लाख का सोना, नकदी और बाइक बरामद


गिरिडीह पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के 13 मामले सुलझ गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3.70 लाख रुपये का गलाया हुआ सोना, चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद, कांसा-पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं। सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एसडीपीओ धनंजय राम और अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। इसी टीम ने 16 अक्टूबर 2026 की रात बागोडीह में चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा किया था। उस समय चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल और औजार बरामद कर लिए थे। बाद में तकनीकी सबूतों के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा गया। बरामद सामान में करीब 24.5 ग्राम गलाया हुआ सोना शामिल
पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह की पहचान करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए गए वाहनों और चोरी के सामान की बरामदगी की गई। बरामद सामान में करीब 24.5 ग्राम गलाया हुआ सोना शामिल है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 3.70 लाख रुपये बताया गया है। इसके अलावा एक चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद, करीब 25 किलोग्राम कांसा और पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, एक पल्सर और एक बाइक, तीन मोबाइल फोन तथा ताला तोड़ने वाला लोहे का औजार बरामद किया गया है। सभी आरोपी गिरिडीह जिले के हैं निवासी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के बेलदराडीह निवासी कन्हैया कुमार सिंह (20), बरजो निवासी सुजीत कुमार सिंह, राजधनवार निवासी कृष कुमार, संतोष प्रसाद (42), हर्ष कुमार, अनिल वर्मा और राजधनवार शहीद चौक निवासी राजेश कुमार कसेरा (48) के रूप में की गई है। सभी गिरिडीह जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया कुमार सिंह का नाम धनवार थाना कांड संख्या 55/2026 में दर्ज है। वहीं, सुजीत कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ धनवार थाना कांड संख्या 55/2026 और हीरोडीह थाना कांड संख्या 87/2025 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। गिरफ्तार आरोपियों की संलिप्तता जिन मामलों में सामने आई है, उनमें सरिया थाना के पांच, धनवार थाना के दो, बिरनी थाना एवं भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चार और बगोदर थाना के दो मामले शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles