Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में ट्रक डंपर से टकराया, चालक की मौत:बगोदर जीटी रोड पर हादसा, पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहा था ट्रक


गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह घटना जीटी रोड स्थित अटका में हुई, जहां एक खड़े डंपर से ट्रक टकरा गया। ट्रक पश्चिम बंगाल से तार लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जीटी रोड पर अटका में बैंक ऑफ इंडिया के पास हुआ। ट्रक ने पहले से दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़े एक डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। ट्रक के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर जिले का निवासी बताया जा रहा है। उसकी पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। बगोदर थाना प्रभारी ने बताया कि जीटी रोड अटका में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की जान गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles